सोना खरीदने से पहले ऐसे करें उसकी शुद्धता की जांच, जानें 24, 22 तथा 18 कैरेट में अंतर

सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है। कैरेट जितना ज्यादा होता है। सोना उतना ही अधिक शुद्ध होता है।

 सोने में शुद्धता का अंतर उसके बिस्किट या आभूषण बनाते समय आता है।

24K, 22K और 18K कैरेट सोने में काफी बारीक अंतर होता है। जिसको सामान्य व्यक्ति नहीं जानता है

24 कैरेट सोना वैसे तो यह 100% शुद्ध सोना होता है। लेकिन बाजार में इसको 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने के रूप में जाना जाता है।

24 कैरेट सोना यह नरम तथा लचीला होता है इसलिए इसका उपयोग आभूषण बनाने में नहीं किया जाता है

22 कैरेट सोना इसका उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है। 22 कैरेट सोने में धातु का 22 भाग सोना होता है

22 कैरेट सोना मिश्र धातुएं मिलाने से सोना कड़ा हो जाता है तथा आभूषण बनाने में उसका उपयोग होने लगता है।

18 कैरेट सोना 18 कैरेट के सोने में 75 फीसदी सोना होता है। 25 फीसदी में अन्य धातुएं जैसे चांदी, तम्बा आदि होती हैं।

18 कैरेट सोना इस प्रकार के सोने का उपयोग पत्थर तथा हीरे के आभूषण बनाने में किया जाता है।